सितारगंज। सितारगंज निवासी महिला ने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं, मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव वीरेंद्रनगर गोठा निवासी सुमित्रा ने बताया कि उसका पति प्रमोद कुमार शराबी है। वह दोस्तों को घर में बुलाकर पार्टी करता है। उन्हें घर में ही सुलाता है। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो गया है।
आरोप लगाया कि 8 अगस्त को उसके पति ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की। मारपीट कर उसका मुंह फोड़ दिया। हमले में उसके मुंह और नाक में गंभीर चोटें आई। उसके नाक में सात टांके भी लगे हैं।
आरोप लगाया कि पहले ही उसके पति ने उसके भाई राजकुमार से 30 हजार रुपये लिए है। अब वह दोबारा उसका दहेज उत्पीड़न कर रहा है। वहीं, मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।