पीलीभीत। श्री अग्रवाल सभा (पंजी.) चुनाव महोत्सव 2026 के सभी पदों और कार्यकारिणी सदस्यों के मतगणना परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अग्रवाल सभा भवन में आयोजित इस पूरी चुनाव प्रक्रिया में 3,000 मतदाता पंजीकृत थे। मुख्य पदों पर हुए मुकाबलों में अध्यक्ष पद पर राजीव कुमार अग्रवाल (टी.टी.) ने 715 मत (44.52%) हासिल कर अतुल कुमार अग्रवाल (511 मत) और शैली अग्रवाल (380 मत) को हराकर जीत दर्ज की। मंत्री पद पर राजेश अग्रवाल (बिचले) ने 1,029 मत (66.56%) पाकर अभिषेक अग्रवाल (517 मत) के खिलाफ शानदार विजय पाई। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर नीरज अग्रवाल ‘सोनू महातिया’ (1,067 मत, 69.02%), उपमंत्री पद पर पल्लव अग्रवाल (839 मत, 53.82%) तथा कोषाध्यक्ष पद पर अंकुर अग्रवाल (815 मत, 53.62%) विजयी घोषित हुए। कानूनी सलाहकार पद पर रजत अग्रवाल एडवोकेट (826 मत) और नवीन अग्रवाल शानू (731 मत) ने सफलता प्राप्त की।

इसके साथ ही संस्था के 13 कार्यकारिणी सदस्यों के परिणाम भी सामने आए हैं। घोषित परिणामों के अनुसार प्रिंस जिंदल 912 मत (7.40%) पाकर पहले स्थान पर रहे। उनके अलावा रचित अग्रवाल (858 मत), आलोक अग्रवाल (749 मत), दीप अग्रवाल (748 मत), त्रिलोक अग्रवाल (738 मत), मुदित अग्रवाल (718 मत), गौरव अग्रवाल (709 मत), शिवम अग्रवाल ‘शिवी’ (705 मत), अंकित अग्रवाल ‘अग्रवाल ट्रांसपोर्ट’ (692 मत), सुलभ अग्रवाल (689 मत), नीरज अग्रवाल ‘विस्की’ (664 मत), श्रीकांत अग्रवाल (663 मत) और अश्वनी गोयल (574 मत) निर्वाचित होकर कार्यकारिणी सदस्य बने हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी दीपक अग्रवाल ने चुनाव परिणामों की घोषणा की। परिणाम की घोषणा के साथ ही नए पदाधिकारियों व कार्यकारिणी को बधाई देने का दौर जारी है।