सितारगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सितारगंज में महिला अधिकारों एवं कानूनी जागरूकता विषय पर कार्यक्रम आयोजन किया गया।
सिविल जज एवं तहसील विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष नंदिता काला ने कहा कि अपराध मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति का जागरूक होना जरूरी है। समाज में कहीं भी अपराध या गलत प्रवृत्ति दिखाई दे तो उसके खिलाफ आगे आकर आवाज उठानी चाहिए।
उन्होंने घरेलू हिंसा, महिला प्रताड़ना, मानसिक उत्पीड़न, यौन शोषण, बालिका भ्रूण हत्या और महिलाओं के कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता, प्रधानाचार्य निरंजन सिंह एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कृष्ण अजीत सिंह जोशन ने किया। वहीं, कार्यक्रम में करीब 350 छात्राओं, अध्यापिकाओं, पैरा लीगल वॉलंटियर्स और अधिवक्ताओं ने भाग लिया। छात्राओं ने जज नंदिता काला से कानून से जुड़े सवाल भी पूछे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi