पूरनपुर। ​गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूरनपुर स्थित श्री ठाकुर द्वारा मंदिर में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती ‘समरसता संकल्प अभियान’ के अंतर्गत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अतिन्दर पाल सिंह ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान समाज में समानता, सामाजिक समरसता और मानव सेवा के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया, वहीं मंदिर के पुजारी श्याम कुमार अवस्थी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
​भाजपा नगर अध्यक्ष हर्ष प्रधान की अध्यक्षता और नगर महामंत्री सपना सिंह चौहान के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत नगर कोषाध्यक्ष एवं नामित सभासद ठाकुर प्रदीप सिंह ‘मुखिया’, विवेक तिवारी तथा सपना सिंह चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने संत रविदास जी के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर महामंत्री सूरज बाथम, नगर उपाध्यक्ष रवि वर्मा, गौरव गुप्ता, मानस शुक्ला, अमन वाल्मीकि, रितेश गुप्ता, नीलम शर्मा, निर्मला गुप्ता, सोनी जायसवाल, चांदनी जायसवाल और रचना जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने संत रविदास महाराज के समरसता और मानव सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi