रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिलेभर से पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने की। उन्होंने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए अभियान को समाज में समरसता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं भाजपा प्रदेश प्रकोष्ठ के संयोजक कौस्तुभानंद जोशी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और सेवा का अमर संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास ने जाति-पांति, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर समस्त मानव समाज को समान दृष्टि से देखने की प्रेरणा दी, जो आज भी समाज के लिए प्रासंगिक है।

कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा, जिला सह-प्रभारी साकेत अग्रवाल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता एवं रमेश जोशी, कार्यक्रम संयोजक अमित कुमार पांडेय, प्रदेश मंत्री मोहिनी पोखरियाल, दर्जा मंत्री गंभीर सिंह धामी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश कोहली, प्रदेश मंत्री धीरेन्द्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला एवं शालिनी बोरा, कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, मोर सिंह, सुरेन्द्र चौधरी, मीडिया संयोजक विजय तोमर, विमला बिष्ट, महेश राणा, स्वाति शर्मा, पिंकी चतुर्वेदी, ममता त्रिपाठी, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, आदेश चौहान, सुमित मंडल, सतेन्द्र दिवाकर, हारून मलिक, नवजोत सिंह, श्रीकांत राठौर, संत कबीर मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi