रायबरेली। सावन माह और कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भवरेश्वर मंदिर एवं घाट का संयुक्त निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi