नानकमत्ता/सितारगंज। उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जनपद के अंतर्गत आने वाले नानकमत्ता कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को रफ्तार का एक बेहद दर्दनाक और वीभत्स तांडव देखने को मिला है। यहाँ के व्यस्ततम सितारगंज-खटीमा मुख्य मार्ग पर स्थित डियोंड़ी मोड़ के पास एक अनियंत्रित और अत्यधिक तेज रफ्तार से आ रहे महिंद्रा थार वाहन के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण और आमने-सामने की सीधी भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से लहूलुहान युवक को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी अत्यंत नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
नानकमत्ता कोतवाली पुलिस के अनुसार, मृत युवक की पहचान स्थानीय ग्राम इटोआ, नानकमत्ता निवासी 22 वर्षीय प्रिंस चंदी पुत्र दिलेर सिंह के रूप में हुई है। प्रिंस चंदी शुक्रवार को अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी आवश्यक कार्य के बाद वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक डियोंड़ी मोड़ के समीप पहुंची, तभी विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित थार वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी शक्तिशाली थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और प्रिंस सड़क पर सिर के बल गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। लहूलुहान युवक को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी अत्यंत नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजनों में भयंकर कोहराम मच गया।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था और अविवाहित था।जो की अभी पढ़ाई कर रहा था। जवान बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर और गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।