​पीलीभीत। आगामी शिक्षक निर्वाचन विधान परिषद चुनाव के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा और जिला मंत्री रश्मि यादव ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों—रोजी फ्लावर इंटर कॉलेज, एच.आर.के. इंटर कॉलेज, एच.आर.के. लॉ कॉलेज, एच.आर.के. महाविद्यालय तथा अंगूरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज—में शिक्षकों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि ‘शिक्षकों की पीड़ा केवल एक शिक्षक ही समझ सकता है’। उन्होंने जोर देकर कहा कि समान कार्य के लिए समान वेतन, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों के लिए स्पष्ट नियमावली और सेवा सुरक्षा जैसे बुनियादी अधिकार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के निरंतर प्रयासों से ही संभव हैं और संगठन इसके लिए लगातार प्रयासरत है। इसके अतिरिक्त, नेताओं ने सीबीएसई संचालित विद्यालयों में कभी एनसीईआरटी पुस्तकों तो कभी वाहनों के नाम पर होने वाले उत्पीड़न का मुद्दा उठाते हुए कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ हमेशा से इस तरह के उत्पीड़न के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाता रहा है। चूंकि इस चुनाव में शिक्षक ही मतदाता हैं, इसलिए संघ ने अपील की कि वे किसी शिक्षक प्रत्याशी का ही चयन करें। उन्होंने डॉ. सुनीत गिरी को एक कर्मठ, ईमानदार और संकट के समय हमेशा शिक्षकों के साथ खड़े रहने वाला प्रत्याशी बताते हुए उन्हें प्रथम वरीयता का मत देकर विजयी बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi