सितारगंज। उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष और राज्य दर्जामंत्री मोहन पाठक का भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल और ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि रस्तोगी ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।
बृहस्पतिवार को मीना बाजार स्थित ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि रस्तोगी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी दिगम्बर सती ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में मोहन पाठक के योगदान से लोगों का अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अलग राज्य की मांग को लेकर उन्होंने संसद में पर्चे फेंके थे और राज्य गठन तक बाल व दाढ़ी न कटवाने का संकल्प लिया था। इधर, रवि रस्तोगी ने कहा कि मोहन पाठक का संघर्ष और समर्पण कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
वहीं, राज्य दर्जा मंत्री मोहन पाठक ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण जन-जन के संघर्ष का परिणाम है। खेल परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में उनकी प्राथमिकता प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर और मंच उपलब्ध कराना रहेगा। वहां मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल, मंडल महामंत्री अमित रस्तोगी, राजेश जायसवाल, भोला जोशी, संदीप बाबा, कलावती, उदय ठाकुर, सचिन गंगवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi