​पीलीभीत। जनपद में अपराध एवं वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करेली थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर लिलहर चौराहे के पास से की।
​पुलिस के अनुसार, हरदोई जिले के शाहाबाद (ग्राम हैदरपुर) निवासी सहदेव सिंह ने 20 जुलाई को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री श्वेता सिंह का विवाह 25 अप्रैल को करेली क्षेत्र के ढकिया जलालपुर निवासी धीरज सिंह के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर श्वेता के साथ मारपीट करते थे और 20 जुलाई को उसकी हत्या कर दी।
​वादी की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसके बाद 22 जुलाई को पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति धीरज सिंह, उसके ससुर इन्द्रपाल सिंह और सास नन्ही देवी उर्फ कुसुमा देवी को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi