मऊ। जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान कई दिनों से वांछित चल रहे शातिर गोतस्कर ठेला उर्फ नसीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी कोपागंज थाना क्षेत्र के चेलापुरा का निवासी है और लंबे समय से पुलिस की तलाश में था। पुलिस ने उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।