रुद्रपुर। केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी का जिले में विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि यूजीसी से सरकार समाज में लोगों को बांटने का काम कर रही है। इससे पूर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी व सदस्य शनिवार को दोपहर कलक्ट्रेट पहुंचे और खान सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उनका कहना है कि एक ओर सरकार समाज में लोगों को जोड़ने की बात कहती है। दूसरी ओर यूजीसी को लागू लोगों को बांटने का काम कर रही है। लागू होने वाले नियम सवर्ण समाज के विरुद्व है,आने वाली पीढ़ियों को कानून के बोझ तले दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इस कानून को वापस लेने मांग की। इस दौरान प्रधानमंत्री के नाम संबोधन ज्ञापन तहसीलदार दिनेश कुटोला को सौंपा गया।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा, सुरेश चन्द्र शर्मा,ेउपाध्यक्ष संजीव शर्मा, उमेश तिवारी, जितेंद्र शर्मा, अनुज पंडित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *