मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार नोएडा से कानपुर के रसूलाबाद जा रही एक बस रास्ते में एक यात्री के वॉशरूम जाने के लिए रूकी थी। इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक कंटेनर ट्रक ने बस को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही छह यात्रियों की जान चली गई जबकि एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक हादसा शनिवार रात करीब 2.45 बजे थाना सुरीर इलाके में हुआ।