नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी अब अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रही है।

उन्होंने कहा कि टीएमसी में अब केवल “बुआ-भतीजा” की राजनीति रह गई है और पार्टी के भीतर तानाशाही तथा भ्रष्टाचार का माहौल है। गौरव वल्लभ ने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में टीएमसी ने ‘मां, माटी, मानुष’ के नाम पर पश्चिम बंगाल की जनता के साथ धोखा किया है।

भाजपा नेता ने कहा कि राज्य की जनता में टीएमसी के प्रति भारी नाराजगी है और आगामी चुनावों में इसका असर देखने को मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा हो या राज्यसभा, टीएमसी का राजनीतिक आधार कमजोर होगा और जनता उसे करारा जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi