पीलीभीत। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर में स्थित ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा मानकों और रख-रखाव की बारीकियों को देखा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भवन की वर्तमान स्थिति, क्रियाशील अग्निशमन उपकरणों, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम, गार्ड रूम की सक्रियता तथा सीसीटीवी कैमरों की कवरेज का बारीकी से जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने परिसर में उच्च स्तरीय साफ-सफाई बनाए रखने और तकनीकी व सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वेयरहाउस के इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) प्रसून द्विवेदी, प्रभारी अधिकारी (ईवीएम), सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के तमाम प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।