हाथरस। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 जून को हाथरस दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह करीब साढ़े 11 बजे जिले के सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचेंगे।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री करीब 147 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं की कुल लागत 500 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi