रुद्रपुर। महानगर के मेडिसिटी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के साथ छेड़छाड़,अभद्रता और डॉक्टर को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। अस्पताल के डॉक्टर संजय कुमार ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि अस्पताल में माहिर आसीम नाम का मरीज भर्ती है मरीज के पिता आजम निवासी किच्छा ने अस्पताल परिसर में ही महिला नर्सिंग स्टाफ के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता करने लगा जब डयूटी पर तैनात डॉक्टर संजय कुमार ने बीच-बचाव कर समझाने का प्रयास किया तो आरोपी आजम खान और उसके परिजनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। डॉक्टर का आरोप है कि आजम खान के साथ आए मोहसिन खान और अन्य अज्ञात लोगों ने अन्य मरीजों व तीमारदारों की मौजूदगी में उन्हें भद्दी..भद्दी गालियां दीं और अस्पताल से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

डॉक्टर संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि आरोपियों के व्यवहार और धमकियों से वह और उनका स्टाफ डरा हुआ है तथा उन्हें शारीरिक क्षति की पूरी आशंका है उन्होंने साफ कहा कि यदि उन पर या स्टाफ पर कोई हमला या अनहोनी होती है, तो इसके जिम्मेदार ये नामजद लोग होंगे। कोतवाल मनोज रतूडी ने डॉक्टर की तहरीर पर मामला पंजीकृत कर लिया है बिगवाड़ा चौकी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर आरोपियों की तलाश व मामले की जांच शुरू कर दी है। लोगों की जान बचाने वाले इस पवित्र मन्दिर/अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर महिला स्वास्थ्यकर्मी से छेड़छाड़ की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गम्भीर सवाल खड़े कर दिए हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 Adhunik Duniya | Owned by Akash Singh | Maintained by Lalit Rastogi