हरदोई जिले में एक हादसे में एक राजमिस्त्री और मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के कासिमपुर थाना अंर्तगत ग्राम हिया में एक राजमिस्त्री और मजदूर इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कर रहे थे, तभी कच्ची दीवार भरभराकर गिर पड़ी। राजमिस्त्री और मजदूर दीवार के मलबे में दब गए जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *