रूद्रपुर। जिला प्रशासन ने एक निजी अस्पताल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। अस्पताल में अवैध रूप से चिकित्सा सेवाएं संचालित किए जाने और गंभीर अनियमितताओं की शिकायतों के बाद प्रशासन ने गुप्त जांच कराई जांच में शिकायतों की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अस्पताल को सील कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल के खिलाफ लंबे समय से बिना वैध अनुमति के संचालन तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने की शिकायतें मिल रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर ने जांच के निर्देश दिए इसके बाद गदरपुर की एसडीएम रिचा सिंह के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई शिकायतों की सत्यता परखने के लिए प्रशासन ने सुनियोजित रणनीति अपनाई तहसील की एक महिला पटवारी को सामान्य मरीज बना कर अस्पताल भेजा गया।अस्पताल के भीतर की व्यवस्थाओं और चिकित्सा प्रक्रियाओं का अवलोकन करने के दौरान कई ऐसी जानकारियां सामने आईं, जिनसे शिकायतों की पुष्टि हुई।

गुप्त जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसडीएम ऋचा सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग और दिनेशपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने अस्पताल पर छापा मारा। जांच के दौरान अस्पताल संचालक आवश्यक लाइसेंस,पंजीकरण प्रमाणपत्र और अन्य वैधानिक अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका साथ ही अस्पताल के संचालन में कई गंभीर खामियां और नियमों के उल्लंघन भी पाए गए। कार्रवाई के दौरान एसडीएम ऋचा सिंह ने तत्काल प्रभाव से अस्पताल को सील कर दिया तथा संबंधित संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। स्वास्थ्य विभाग ने भी मामले की विस्तृत जांच आरंभ कर दी है जांच में यह पता लगाया जाएगा कि अस्पताल कितने समय से नियमों के विपरीत संचालित हो रहा था और इससे कितने लोग प्रभावित हुए।एसडीएम ऋचा सिंह ने कहा कि जनहित और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई की व्यापक चर्चा है और इसे अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi