पीलीभीत। ​भारतीय योग संस्थान (उत्तर प्रदेश पूर्वी) द्वारा पीलीभीत जिले में केंद्र, क्षेत्र और जिला कार्यकारिणी का सफल गठन किया गया है। पदों के लिए चुनावों का आयोजन उत्तर प्रदेश पूर्वी के उप प्रधान संजय अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और प्रदेश में प्रथम स्थान का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
​नवगठित जिला कार्यकारिणी में अनिल मैनी को संरक्षक और सतीश कुमार शर्मा को जिला प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही डॉ. तृप्ति मिश्रा को उप प्रधान, निर्मला धमेजा को जिला मंत्री, विनय आनंद को उप मंत्री तथा मोहित अग्रवाल को संगठन मंत्री चुना गया है। जिला कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के रूप में राजीव सिंघल, सुनील अग्रवाल, प्रेम नारायण, राजीव अग्रवाल, रीना साहनी, मधु पांडे एवं नीरू कठपालिया को शामिल किया गया है।
​क्षेत्रीय स्तर पर संगठन को मजबूती देने के लिए क्षेत्र १ में डॉ. डी. पी. त्रिपाठी को क्षेत्रीय प्रधान और संजय चंद्रा को क्षेत्रीय मंत्री मनोनीत किया गया है। वहीं क्षेत्र २ की कमान क्षेत्रीय प्रधान के रूप में रमेश कुमार और क्षेत्रीय मंत्री के रूप में देवेंद्र वर्मा को सौंपी गई है।
​इसके अतिरिक्त, जिले के विभिन्न केंद्रों के लिए भी प्रमुखों और संरक्षकों का चयन किया गया है। इसके तहत आर्य समाज केंद्र में भूपदत्त शर्मा केंद्र प्रमुख और नीलम सिंह उप केंद्र प्रमुख होंगे। अग्रवाल सभा केंद्र के लिए तेज नारायण को संरक्षक, डॉ. नीलिमा शर्मा को केंद्र प्रमुख और डॉ. वी. के. सिंह को उप केंद्र प्रमुख बनाया गया है। राजघाट पार्क केंद्र में रेनू शर्मा संरक्षक और सूरज केंद्र प्रमुख की भूमिका निभाएंगे। राम वाटिका केंद्र की जिम्मेदारी माखन लाल (केंद्र प्रमुख) और रजनी त्रिपाठी (उप केंद्र प्रमुख) को दी गई है। अशोक कॉलोनी केंद्र में गुरजीत कौर संरक्षक, मीना कटियार केंद्र प्रमुख और नूतन आहूजा उप केंद्र प्रमुख नियुक्त हुई हैं। बल्लभ नगर कॉलोनी केंद्र के लिए हरीश राजानी संरक्षक और जी. एल. शर्मा केंद्र प्रमुख होंगे। अशोक कॉलोनी संध्या केंद्र में नीलम साहनी संरक्षक, रश्मि आनंद केंद्र प्रमुख और अमृत कौर उप केंद्र प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगी। अंत में, ड्रमंड कॉलेज केंद्र के लिए देवेंद्र शर्मा को केंद्र प्रमुख और सौरभ को उप केंद्र प्रमुख के रूप में चुना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *