सितारगंज। क्रय विक्रय सहकारी समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आदेश ठाकुर व संचालक मंडल के सदस्यों ने कार्यभार ग्रहण किया।
शनिवार को महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बधाई देते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों को पहुंचाने की अपील की।
भाजपा नेता आदेश ठाकुर निर्विरोध क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। शनिवार को अध्यक्ष आदेश ठाकुर, उपाध्यक्ष मो. रजा, त्रिलोचन सिंह, शेर सिंह, प्रभाकर राय, भीष्म नारायण, सुनीता राणा, दर्शन कौर, प्रवेश देवी, शफी अहमद खान, अमित सिंह राणा ने कार्यभार ग्रहण किया।
यहां भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, राज्य हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद, ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, गुरजीत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह, मुकेश सनवाल, राकेश त्यागी, वैभव गुप्ता लवी, रोहित जिंदल, सौरभ सिंघल, धर्मेंद्र चौधरी, विजय सलूजा, राकेश गुप्ता, नरेश कंसल, राजू हरयाणवी, अमित रस्तोगी, साहब सिंह मौजूद रहे।