​पीलीभीत। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद पीलीभीत के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बुधवार को जनपद के नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) विजय कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रधानाचार्यों ने नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक का स्वागत करते हुए शिक्षा क्षेत्र और विद्यालयों से जुड़ी विभिन्न स्थानीय समस्याओं से उन्हें मौखिक रूप से अवगत कराया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी समस्याओं को बेहद ध्यानपूर्वक सुना और उनके त्वरित एवं उचित समाधान का आश्वासन दिया।
​इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष अखलाक हसन, जिला मंत्री डॉक्टर योगेश कुमार, डॉक्टर सुरेंद्र गंगवार, मोहम्मद फिरोज, डॉक्टर जावेद अहमद, रोहतास गंगवार, नरेंद्र सिंह और डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी सहित जनपद के कई प्रमुख विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे। सभी ने नवागत अधिकारी के समक्ष सहयोग की प्रतिबद्धता जताते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिले की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *