रुद्रपुर। उत्तराखंड की क्षेत्रीय राजनीति को नई दिशा देने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने रुद्रपुर की जैन कॉलोनी में अपने अत्याधुनिक एवं हाईटेक कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यालय का शुभारंभ यूकेडी युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय महासचिव Sushil Uniyal ने फीता काटकर किया।
इस दौरान “जय पहाड़, जय पहाड़ी” और “उत्तराखंड के सम्मान में, यूकेडी मैदान में” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुशील उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की अस्मिता, पहचान और राज्य आंदोलन की मूल भावना का प्रतिनिधित्व करने वाला दल है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के समय जिन सपनों और उद्देश्यों को लेकर आंदोलन किया गया था, वे आज भी पूरी तरह साकार नहीं हो पाए हैं। ऐसे में यूकेडी उन मूल मुद्दों को फिर से जनता के बीच ले जाने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि मिशन 2027 के तहत संगठन युवाओं को नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने, राज्य आंदोलन के मूल मुद्दों को पुनः जनचर्चा का विषय बनाने और जनहित से जुड़े सवालों पर प्रभावी संघर्ष करने के लिए व्यापक अभियान चलाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में आनंद सिंह असगोला, दीपक चराया, मुकुल सिंह रावत, दीपक ढोडियाल, रोशन बिष्ट, कमलेश असगोला, राजू बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, योगेश जोशी, मुकेश भट्ट, जय नेगी, गौरव राजभर, मनोज मेहता, मनीष राणा, उमंग मेहता, नीरज कोश्यारी, पूजा रावत, उदित बिष्ट, मोहित सिंह अधिकारी, मुकेश भंडारी, राजेंद्र बिष्ट, रिजवान सैफी, मनोज सिंह, अर्जुन कुमार, पवन दत्त, अनिल सिंह बोरा, राजेंद्र प्रसाद जोशी, बबीता बोरा, बिसना देवी और पुष्पा जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।