​पीलीभीत। आगामी 1 जून 2026 को पीलीभीत में मानव-वन्यजीव संघर्ष निवारण हेतु एक विशेष संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे स्वागत कार्यक्रम के साथ होगी, जिसकी कमान प्रभागीय वनाधिकारी, पीलीभीत टाइगर रिजर्व तथा विश्व प्रकृति निधि के प्रतिनिधियों के हाथों में होगी। इसके तुरंत बाद, दोपहर 12:40 से 12:50 बजे तक वन संरक्षक/फील्ड डायरेक्टर (पीलीभीत टाइगर रिजर्व वृत्त) द्वारा कार्यशाला के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डाला जाएगा। कार्यक्रम में जिला प्रशासन और अग्रिम विभागों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दोपहर 12:50 से 13:15 बजे के बीच मुख्य चिकित्साधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा जिलाधिकारी, पीलीभीत का विशेष सत्र रखा गया है।
​दोपहर 13:15 बजे से वरिष्ठ परियोजना अधिकारी विश्व प्रकृति निधि ‘चिकित्सकों की भूमिका एवं उनसे अपेक्षाएँ’ विषय पर अपनी बात रखेंगे, जिसके ठीक बाद 13:25 बजे से प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा ‘संघर्ष निवारण में पुलिस की भूमिका’ पर चर्चा की जाएगी। प्रभागीय निदेशक (वन एवं वन्यजीव विभाग, पीलीभीत) द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *