पीलीभीत। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जनपद में उन्हें याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व बरेली मंडल (ब्रज प्रांत, उत्तर प्रदेश) के प्रभारी कुलविंदर सिंह गिल सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष कुलविंदर सिंह गिल ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक तकनीक, कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति से जोड़कर एक नई दिशा दी थी। देश के विकास में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर देश के सुदूर गांवों तक लोकतंत्र को वास्तविक रूप में पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य किया।
श्री गिल ने आगे कहा कि राजीव गांधी ने ही युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार दिलाकर लोकतांत्रिक प्रणाली में उनकी भागीदारी को और अधिक सशक्त और मजबूत बनाया था। राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति को आगे लाने और आधुनिक भारत के सपनों को साकार करने के लिए उनका योगदान देश हमेशा याद रखेगा। आधुनिक भारत के गौरवशाली निर्माण के लिए पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी सदैव देशवासियों के प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)