पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव द्वारा जनपद की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। जनहित में जारी इस आदेश के तहत तीन निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से बदलाव किए गए हैं। इस फेरबदल में जहानाबाद थाना के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार बिश्नोई को अब अपराध शाखा में तैनात किया गया है, जबकि उनकी जगह घुंघचिहाई थाना के प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह को जहानाबाद थाने की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में, पूरनपुर थाने में तैनात एसएसआई राजीव कुमार को पदोन्नत करते हुए घुंघचिहाई थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव द्वारा जारी इस आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन सुनिश्चित करें। यह निर्णय जनपद पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के उपरांत लिया गया है।