रुद्रपुर: एलर्जिक राइनाइटिस (बार-बार होने वाले सर्दी-जुकाम और एलर्जी) की बढ़ती वैश्विक समस्या के स्थाई समाधान को लेकर पद्मश्री से सम्मानित देश के प्रतिष्ठित वैद्य बालेंदु प्रकाश ने रुद्रपुर के सिटी क्लब में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने अपने शोध पर आधारित आयुर्वेदिक औषधि “इम्बो” (IMBO) के सफल परिणामों की जानकारी साझा की। साथ ही उन्होंने आगामी 16 मई 2026 को गदरपुर में आयोजित होने वाली एक दिवसीय राज्य स्तरीय संगोष्ठी (सेमीनार) का पूरा खाका भी मीडिया के सामने रखा।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पद्मश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश ने कहा कि आज के समय में प्रदूषण, बदलती जीवनशैली और कमजोर इम्युनिटी के कारण एलर्जिक राइनाइटिस एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या बन चुका है। आधुनिक चिकित्सा पद्धति (एलोपैथी) में दवाएं केवल लक्षणों को कुछ समय के लिए नियंत्रित करती हैं, लेकिन इसका कोई स्थायी इलाज नहीं मिल पाता। उन्होंने दावा किया कि उनकी शोध आधारित आयुर्वेदिक औषधि “इम्बो” के नियंत्रित क्लिनिकल ट्रायल में बेहद सकारात्मक परिणाम मिले हैं। 100 मरीजों पर किए गए एक अध्ययन में लगभग 90 प्रतिशत रोगियों को दवा लेने के महज 5 मिनट के भीतर राहत का अनुभव हुआ। वर्तमान में देश भर के करीब 1500 डॉक्टर अपनी चिकित्सा पद्धति में इस दवा का उपयोग कर रहे हैं।

16 मई को गदरपुर में जुटेगा आयुष विशेषज्ञों का महाकुंभ
वैद्य बालेंदु प्रकाश ने बताया कि 16 मई 2026 को गदरपुर तहसील के रतनपुरा स्थित “पड़ाव… स्पेशलिटी आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट सेंटर” में एक दिवसीय राज्य स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एलर्जिक राइनाइटिस के आयुर्वेदिक उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना और डॉक्टरों के अनुभवों के लिए एक साझा मंच तैयार करना है।

संगोष्ठी की मुख्य विशेषताएं और अतिथि:

  • ब्रांड एम्बेसडर सम्मान: कार्यक्रम में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उत्तर प्रदेश के 18 अनुभवी आयुर्वेदिक चिकित्सकों को “इम्बो ब्रांड एम्बेसडर” के रूप में सम्मानित किया जाएगा।
  • मुख्य अतिथि व अध्यक्षता: इस भव्य कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रदीप फुटेला करेंगे।
  • मंच संचालन: पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती स्नेह सती, कुमारी नेहा नेगी एवं वैद्य सुमित श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।
  • प्रमुख प्रतिभागी: इस सेमिनार में उत्तराखंड और विभिन्न राज्यों के कई वरिष्ठ चिकित्सक, आयुष विभाग के उच्च अधिकारी, विशेषज्ञ डॉक्टर्स और प्रशासनिक अधिकारी शामिल होकर अपने अनुभव साझा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *