सितारगंज। टिचर्स डे पर भारत विकास परिषद ने सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान भाविप ने विद्यालय के बड़े कमरों में चार एसी लगवाने की घोषणा की।
शनिवार को अतिथि अजीत सिंह जोशन, विद्यालय समिति के अध्यक्ष नरेश कंसल, अमित गोयल, पवन बड़सीवाल और शिवपाल सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान विद्यालय समिति के अध्यक्ष नरेश कंसल ने कहा शिक्षक, बच्चों के जीवन के स्तंभ और मार्गदर्शक हैं। वहीं, उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार करते हैं। उन्होंने बच्चों को शिक्षकों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।


वहीं, अतिथि अजीत सिंह जोशन ने बच्चों से मेहनत से पढ़ाई करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के साज-सज्जा के लिए 25 हजार रुपये नकद देने की भी घोषणा की। साथ ही, विद्यालय समिति और भाविप ने विद्यालय के बड़े कमरों में चार एसी लगवाने की घोषणा की। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
इस मौके पर महेश मित्तल, अधिवक्ता एपी शुक्ला, भारत भूषण जिंदल, प्रधानाचार्य देव सिंह बिष्ट, आचार्य चंद्रभान, कीर्ति, मनोज, दिव्या, दीपाली सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi