सितारगंज। मानवता इंटर कॉलेज, सरकड़ा में मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक संघ ब्लॉक सितारगंज की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम संघ अध्यक्ष ध्रुव नारायण शर्मा के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान ब्लॉक क्षेत्र के निजी विद्यालयों के प्रबंधकों ने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभालने वाले पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।

समारोह में जय जोशी, प्रदेश संयोजक, विश्व हिंदू परिषद महिला मोर्चा, जगदीश गुरुरानी, सदस्य, गौ सेवा आयोग, राम प्रसाद कश्यप, व्यापारिक सदस्य, उत्तराखंड राज्य मत्स्य सहकारी संघ लिमिटेड, उत्तराखंड सरकार तथा सर्वजीत सिंह माटा, सह संयोजक, शिक्षा प्रकोष्ठ भाजपा, ऊधम सिंह नगर को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधकों ने कहा कि संघ से जुड़े लोगों को विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी मिलना क्षेत्र के लिए खुशी की बात है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
सम्मान समारोह के दौरान पदाधिकारियों के सम्मान के साथ ही शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। विद्यालय प्रबंधकों ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

संघ से जुड़े लोगों को विभिन्न जिम्मेदारियां मिलने पर विद्यालय प्रबंधकों ने खुशी जताई। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक संघ से जुड़े पदाधिकारी, निजी विद्यालयों के प्रबंधक और अन्य लोग मौजूद रहे।
