सितारगंज। कोतवाली सितारगंज पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात का शीघ्र खुलासा करते हुए 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार 15 जुलाई 2026 की रात अज्ञात चोर ने एक कन्फेक्शनरी दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर ली थी। वाहन स्वामी निखिल की तहरीर पर कोतवाली सितारगंज में एफआईआर संख्या 353/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना एएसआई प्रेम सिंह को सौंपी गई।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने सुरागरसी, पतारसी और मुखबिर की सूचना के आधार पर शिवम कुमार गुप्ता (20 वर्ष) पुत्र राम कुमार गुप्ता, निवासी वार्ड नंबर-11, बंगाली कॉलोनी, सितारगंज को सिडकुल मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस (रजिस्ट्रेशन संख्या UK06AS2180) बरामद हुई। बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा के निर्देशन में एसएसआई जावेद मलिक, एएसआई प्रेम सिंह और कांस्टेबल जगदीश कोठियाल सहित पुलिस टीम ने अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।