पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक केजीएन कॉलोनी स्थित अस्थायी कैंप कार्यालय में जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल सिंह यादव रहे, जबकि संचालन 127 विधानसभा अध्यक्ष इम्तियाज अली ने किया। बैठक में जिला, विधानसभा और सभी फ्रंटल संगठनों की कार्यशैली की समीक्षा करते हुए आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। नेताओं ने बूथ स्तर पर प्रबंधन मजबूत करने, मतदाता संख्या बढ़ाने, मतदाता सूची से दोहरे नामों को हटाने तथा निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने पर विशेष जोर दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों में विभिन्न सरकारी भर्तियों में आरक्षण नियमावली का घोर उल्लंघन किया गया है, जिससे पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के हजारों युवाओं के हक मारे गए हैं। उन्होंने तथ्यों का हवाला देते हुए कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में पिछड़ा वर्ग के 6,800 तथा दलित वर्ग के 1,133 पदों सहित कुल 7,933 पदों की आरक्षण के नाम पर लूट हुई है। इसके अलावा वन एवं वन्यजीव रक्षक भर्ती में भी 88 पद प्रभावित हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में आयोजित 22 विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगभग 12 हजार आरक्षित पदों के साथ अन्याय हुआ है, जिसके प्रामाणिक तथ्यों को संकलित कर पार्टी एक विस्तृत बुकलेट तैयार कर रही है ताकि जनता के सामने सच्चाई लाई जा सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शिक्षक एमएलसी चुनाव में पूरी ताकत से जुटने और पीडीए समाज के अधिकारों के लिए जनजागरण अभियान चलाने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त आरक्षण व्यवस्था सामाजिक न्याय का आधार है और इसके साथ किसी भी प्रकार की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी। भाजपा शासन में नौकरियों में आरक्षण की मूल भावना के साथ खिलवाड़ होने से युवाओं में भारी असंतोष है। विभिन्न परीक्षाओं का विवरण देते हुए उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती में 232, कनिष्ठ सहायक व लिपिक भर्ती में 300, नेत्र परीक्षण अधिकारी भर्ती में 47, कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती में 434, पशु चिकित्सक भर्ती में 81 और लेखपाल भर्ती में 960 पदों सहित अलग-अलग परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर आरक्षण की अनदेखी की गई है। उन्होंने संकल्प जताया कि समाजवादी पार्टी गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर आरक्षण, सामाजिक न्याय और संविधान बचाने के मुद्दे पर जनता को जागरूक करेगी।

इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की मजबूती और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर व्यापक चर्चा के दौरान पूर्व प्रत्याशी दिव्या गंगवार, बालक राम सागर, काशीराम सरोज, बीडी प्रजापति, एडवोकेट अमित पाठक, हाजी अकबर अहमद अंसारी, लखविंदर सिंह पन्नू, प्रशांत अवस्थी, विनोद कुमार वर्मा, आरती महेंद्र, संदीप सक्सेना, इम्तियाज अल्वी, एडवोकेट ज्योति प्रकाश शुक्ला, आशीष कुमार एडवोकेट, आदेश यादव, अशोक राजा, रमेश राजा, महेश पटेल, सत्येंद्र मौर्य, निरंजन गंगवार, धनपति वर्मा, दिनेश कुमार वर्मा, बंटी शर्मा, अशोक सैनी, राममूर्ति यादव, नरेंद्र सिंह राठौड़, कमल किशोर, रामसेवक वर्मा, रामसनेही वर्मा, भूदेव गंगवार, चौधरी प्रदीप पटेल, सालिकराम गंगवार, अनिल कुमार, तंजीम राजा, अभी गंगवार, शहजाद खान, रजनीश पाठक, रूपलाल गंगवार, पंकज कुमार, बब्बू मंसूरी, अखिल सिद्दीकी, मुकेश पाठक, पप्पू, रिजवान अहमद खां, हरगोविंद गंगवार, नरेंद्र गोस्वामी, राकेश कुमार वर्मा, मोहनलाल गंगवार, जमाल खान, नसीम, अभिषेक गंगवार, शराफत यार खान, अमित कुर्मी, सैफ अली, खान शेख, जावेद, हनीफ, राशिद, मोहम्मद ओवैस, पप्पू भाई, नाजिक, जुनैद, ओवैस खान, आरिफ, सलीम, आरिफ शेख, पप्पू खां, आसमान शेख, आसिफ शेख, रेफाक शेख, रिजवान, हम्माद खान और तनजीफ़ रजा सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता, फ्रंटल संगठनों के प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।