सितारगंज (शक्तिफार्म)। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में शक्तिफार्म पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पिपलिया गांव में छापेमारी कर एक महिला को 11.80 ग्राम अवैध हेरोइन और ₹5700 की नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला अपने पति के साथ मिलकर नशे की तस्करी कर रही थी।

गश्त के दौरान पकड़ी गई तस्करी
शुक्रवार को एसआई प्रकाश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम पिपलिया गांव में शांति व्यवस्था के लिए रात्रि गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को एक मकान के पास संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद ग्राहक मौके से फरार हो गए, लेकिन घेराबंदी कर पुलिस ने महिला को पकड़ लिया।

दुकान की आड़ में नशाखोरी
महिला उपनिरीक्षक बबीता टम्टा द्वारा की गई तलाशी में आरोपी सी मा कौर (20 वर्ष) के पास से हेरोइन और नशीली दवा बेचकर एकत्रित किए गए पैसे बरामद हुए। पूछताछ में सीमा ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह गांव में दुकान चलाने की आड़ में पिछले दो महीनों से हेरोइन बेच रही है। महिला के अनुसार, उसका पति प्रकाश सिंह उसे हेरोइन लाकर देता था, जिसे वह ग्राहकों को बेचती थी।

NDPS एक्ट में मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब महिला के पति और फरार हुए ग्राहकों की तलाश में जुट गई है। आरोपी महिला को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *