Background screen saver on breaking news. Business / Technology News Background. Breaking News Live on World Map Background

पूरनपुर (पीलीभीत)। पूरनपुर नगर में व्यापारी नेता विजयपाल विक्की के नाम और मोबाइल नंबर का कथित रूप से दुरुपयोग कर फर्जी आपत्ति दाखिल करने का मामला सामने आया है। विजयपाल विक्की ने इसे अपनी छवि धूमिल करने की साजिश बताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
शनिवार को मीडिया से बातचीत में विजयपाल विक्की ने बताया कि मोहल्ला खानकाह के कुछ लोगों के नाम पर आपत्ति दर्ज कराई गई है, जिसमें शिकायतकर्ता के रूप में उनके नाम, मोबाइल नंबर और कथित रूप से फर्जी हस्ताक्षर का प्रयोग किया गया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं थी और न ही उन्होंने किसी प्रकार की कोई शिकायत या आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने इस पूरे मामले को “गहरी साजिश” बताते हुए कहा कि उनकी अनुमति के बिना पहचान विवरण का इस्तेमाल करना कानूनी अपराध है।
व्यापारी नेता ने कहा कि वह अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए प्रशासन को शपथ पत्र देने को तैयार हैं और दोषियों के खिलाफ हर संभव कानूनी कार्रवाई करेंगे।
मामला सामने आने के बाद प्रशासन भी हरकत में आया है। एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए बताया कि फर्जी आपत्ति की शिकायत मिली है और इसकी विस्तृत जांच कराई जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी व्यक्ति का नाम बिना सुनवाई का मौका दिए सूची से नहीं हटाया जाएगा।
एसडीएम ने कहा कि यदि जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि होती है तो संबंधित दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *