रामनगर।रिनेसां काॅलेज द्वारा संचालित 1 वर्षीय सर्टिफिकेट और डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेन्ट के हाल ही में पास हुए बैच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत प्लेसमेन्ट प्राप्त किया। काॅलेज के सभी 82 छात्र-छात्राओं को देश के प्रतिष्ठित 4 स्टार एंव 5 स्टार होटलों में नियुक्ति मिली है। छात्रों में लोकेश पाण्डेय का मैरिएट, मनोज सिंह आईटीसी, अहमदाबाद, नितेश कुमार कोर्टयार्ड बाई मैरिएट, नंदिनी व भावना का हयात, गुरूग्राम, खीम सिंह का रेडिसन, दिल्ली आदि छात्रों का सफल प्लेसमेन्ट हुआ। काॅलेज के प्रबन्ध निदेशक आलोक गुसाईं ने बताया कि हमारा उद्देश्य छात्रों को केवल सर्टिफिकेट देना नही बल्कि उन्हें रोजगार के योग्य बनाना है। 1 वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स के माध्यम से छात्र कम समय मे सम्मानजनक नौकरी प्राप्त कर रहें है। उन्होने सभी विद्यार्थियों व प्रशिक्षकों को बधाई व शुभकामनाए दी हैं। कालेज प्रबन्धन ने बताया कि आगामी सत्र के लिए होटल मैनेजमेन्ट सर्टिफिकेट कोर्स हेतु नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *