गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र में एक परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। पत्नी के निधन के गम से उबर भी नहीं पाए कोमल शर्मा को उस समय एक और बड़ा झटका लगा, जब उनकी पत्नी के ब्रह्मभोज वाले दिन ही बेटे शुभम की अर्थी उठ गई।

जानकारी के अनुसार, शुभम की हत्या उसके बड़े भाई ने कथित रूप से कर दी। बताया जा रहा है कि मां के ब्रह्मभोज के खर्च को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने हिंसक रूप ले लिया और शुभम की जान चली गई।

घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। एक ओर पत्नी के निधन का दुख था, तो दूसरी ओर बेटे की हत्या ने कोमल शर्मा को पूरी तरह तोड़कर रख दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *