उत्तर प्रदेश के जिला बलिया में बांसडीह के महुआ मोड़ पर पुलिस ने फरार चल रहे एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। जिसे अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी दिलीप साहनी पर गौ तस्करी और दुष्कर्म के मामले वांटेड था। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस भी बरामद किये हैं।