​पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बरखेड़ा मंडल द्वारा मोदी सरकार के सफलतम कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ’12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन सभी कार्यक्रमों में क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्तानंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस विशेष अभियान की शुरुआत जनता इंटर कॉलेज बरखेड़ा स्थित शिव मंदिर परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाकर की गई। इसके साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन भी संपन्न कराया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।
​ ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए ग्राम नवादा महेश में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया, जहाँ ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया और उनके त्वरित निस्तारण का भरोसा दिया गया। वहीं किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध और जागरूक बनाने के उद्देश्य से ग्राम पतरासा कुंवरपुर में एक ‘जैविक खेती कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में उपस्थित किसानों को प्राकृतिक व जैविक खेती के दूरगामी लाभों की जानकारी दी गई और आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया गया।


​ अभियान के दौरान विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने बरखेड़ा मंडल की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ ‘टिफिन बैठक’ में भी प्रतिभाग किया। संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज देश बहुत तेजी से ‘विकसित भारत’ के संकल्प की ओर आगे बढ़ रहा है। सरकार की नीतियां समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुँचा रही हैं।
​ इस अवसर पर जिला मंत्री भाजपा अमित कुशवाहा, नागेंद्र प्रताप गंगवार, जिला सह मीडिया प्रभारी दीपक सोनकर, मंडल प्रभारी हर्षित चौधरी, मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल कश्यप और महामंत्री चन्द्रपाल दिवाकर प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा सूरज श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विजय प्रजापति, पोशाकी लाल भोजवाल, अमित गुप्ता, अर्जुन भोजवाल, नन्हेलाल वर्मा, कुलदीप सैनी, सुनील वर्मा, छोटेलाल मौर्य, बंनरीलाल मौर्य सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi