रूद्रपुर। कोतवाली की बगवाड़ा चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में जमीन पर पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्र वाई शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह बगवाड़ा भट्टा पार्किंग में एक युवक को बेसुध पड़ा देख लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही बगवाड़ा चौकी से एसआई मोहन चंद्र जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद अचेत पड़े युवक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस द्वारा की गई जांच में मृतक की शिनाख्त 30 वर्षीय धर्मेन्द्र पुत्र किशन पाल निवासी दूधिया नगर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए परिजनों ने बताया कि धर्मेन्द्र मजदूरी करता था और सोमवार सुबह हमेशा की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह रिगवाल ने बताया कि मौत के स्पष्ट कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि युवक की मौत स्वाभाविक है या इसके पीछे कोई अन्य कारण रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi