पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने विधानसभा बरखेड़ा के गांव नकटिया में मिशन 2027 एस आई आर, पीडीए, प्रहरी और बी एल ए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोशन लाल वर्मा पूर्व विधायक रहे। वहीं कार्यक्रम के आयोजन रामसनेही वर्मा ने किया।
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव नकटिया में पीडीए की जन पंचायत में हजारों की संख्या में महिलाएं बुजुर्ग और किसान मौजूद रहे।मुख्य अतिथि रोशन लाल वर्मा पूर्व विधायक तिलहर शाहजहांपुर ने सांसद जितिन प्रसाद पर तंज कसते हुए कहा की वोट और बेटी अपने बराबर वाले को देनी चाहिए। अपने से अमीर व्यक्ति को ना ही वोट देना चाहिए और ना ही बेटी। वह कभी भी आपको इज्जत नहीं देगा। मैंने तिलहर विधानसभा चुनाव 2017 में हराया था। वह बाहर से गोरे और मन से बहुत काले हैं। और मैं जितना बाहर से शामला लेकिन मन से बहुत गोरा हूं।कार्यक्रम के आयोजक रामसनेही वर्मा (प्रधान संघ अध्यक्ष) ने कहा कि इस बार सपा की सरकार बहुमत से आएगी सभी को रोजगार और शिक्षा और रोजगार मिलेगा।पूरनपुर विधानसभा की सपा की पूर्व प्रत्याशी आरती महेंद्र ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने 5 हजार स्कूल बंद किए। सरकार आपको नकारा और निकम्मा बनाना चाहती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीडीए पाठशाला नहीं चलाते तो आज प्रदेश के 27 हजार स्कूल बंद होते। आपको रोजगार के रूप में छुट्टा पशुओं को भगाने का काम दिया।उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर बात की। सपा के विधानसभा अध्यक्ष विनोद वर्मा ने कहा कि सरकार ने स्कूल बंद कर गांव-गांव कंपोजिट शराब की दुकाने खोली जिससे आप लोग नशा कर सब कुछ भूल जाए। उन्होंने कहा अपने बच्चों के भविष्य के बारे में चिंता करें और यह तभी संभव होगा जब प्रदेश में सपा सरकार आएगी।इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक रामसनेही वर्मा (प्रधान संघ अध्यक्ष), मुख्य अतिथि रोशन लाल वर्मा पूर्व विधायक तिलहर शाहजहांपुर, विशिष्ट अतिथि 129 विधानसभा पूरनपुर की पूर्व प्रत्याशी आरती महेंद्र, कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवान दास वर्मा, कार्यक्रम का संचालन सपा के बरखेड़ा विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट विनोद वर्मा, राम बहादुर यादव पूर्व जिला उपाध्यक्ष, प्रदेश महिला सभा उपाध्यक्ष कमलेश परिहार, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ केदारनाथ, हरि पाल लोधी सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी,अरविंद कुमार ग्राम प्रधान नकटिया, सुरेंद्र मौर्य, रामस्वरूप मौर्य,सेवेन्द्र कुमार वर्मा, तौले राम वर्मा,रामपाल वर्मा पूर्व प्रधान, मंगली प्रसाद,उमेश वर्मा, एडवोकेट शोभाराम वर्मा,विजेंद्र सिंह,अशोक वर्मा सहित सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।