टनकपुर/ चम्पावत। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को भारत रत्न देने की मांग की हैं। इसके लिए बाकायदा देश की राष्ट्रपति महोदया को पत्र भी लिखा है।
राष्ट्रपति महोदया को डाक द्वारा प्रेषित पत्र में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी भारत के एक महान चिंतक, राष्ट्रवादी नेता, संगठनककर्ता एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। उन्होंने भारतीय संस्कृति, आत्मनिर्भरता, अंत्योदय एवं समरस समाज की परिकल्पना को अने जीवन का ध्येय बनाया। उनका विचार दर्शन आज भी राष्ट्र निर्माण के पथ पर मार्ग दर्शक सिद्व हो रहा है। ऐसे महान राष्ट्रपुरूष को अब तक देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से अलंकृत न किया जाना करोड़ो देशवासियों की भावनाओं से जुड़ा विषय है। लिहाजा निवेदन है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को मरणोपरांत भारत रत्न प्रदान कर राष्ट्र उनकी अमूल्य सेवाओं का सम्मान करे।