रुद्रपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में और उन्हें न्याय दिलाने की मांग को लेकर रुद्रपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी शिवनगर स्थित चामुंडा मंदिर के समीप एकत्र हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला फूंका।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि छात्रों के समर्थन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी भी सामने आए, लेकिन पुलिस ने उन्हें भी जबरन हिरासत में ले लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने का प्रयास कर रही है।

ममता रानी ने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ जनता सड़कों पर उतर चुकी है और आने वाले समय में जनता उसे सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।

पुतला दहन करने वालों में ममता रानी, परिमल राय, उमर अली, उमा सरकार, मोहन भारद्वाज, मधु सिकदर, राकेश अधिकारी, नरेश सागर, रविंद्र गुप्ता, रेखा, अर्जुन विश्वास, इरफान अली, निहाल सिंह, राजीव राठौर, बेबी सिकदर, रीना, सुनील चुघ, राज कोली, बबलू सागर, राहुल, ऋतिक, पवन बिष्ट, नीलम, विनीता, संजीव, संजीव गुप्ता सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi