उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक पौराणिक औशानेश्वर महादेव मंदिर में चोरी होने की खबर है। पुलिस के अनुसार चोर मंदिर में स्थापित शिवलिंग के ऊपर लगे चांदी के छत्र के साथ ही चांदी और दानपात्र की नगदी भी चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस पास के लोगों से जानकारी ली और अब चोरों की गिरफ्तारी को मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।